फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: देश के 112 आकांक्षी जिलों की सूची में डेल्टा रैकिंग में नूंह अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिलों के विकास के लिए तय किए गए थे पैरामीटर, स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा, कृषि और जल संसाधन में बड़े पैमाने पर करना है सुधार
विज्ञापन

- संस्थागत डिलीवरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर चुके हैं जिले की प्रशंसा

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि नीति आयोग द्वारा देशभर के 112 आकांक्षी जिलों की सूची बनाई गई थी, जिसमें लगभग 49 पैरामीटर तय किए गए थे। इनमें ड्रॉपआउट, संस्थागत डिलीवरी, सिंचाई, कृषि, सेहत सहित अन्य विभागों के बहुत से काम थे। इन सभी में सुधार करने की जरूरत थी। मेवात जिला लगातार अपनी रैंकिंग में सुधार कर रहा है। जिले के संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी जिले को पिछड़े जिलों की सूची से बाहर निकालने में भरपूर मेहनत कर रहे हैं। आज जिले के नागरिकों की जागरूकता व प्रशासनिक अधिकारियों की मेहनत का ही नतीजा है कि नूंह जिला पूरे देश में आकांक्षी जिलों की डेल्टा रैंकिंग में नंबर एक स्थान पर आया है।
उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम अपने नागरिकों के जीवन स्तर को बढ़ाने और ‘सबका साथ सबका विकास’ के उनके दृष्टिकोण के तहत सभी के लिए समावेशी विकास सुनिश्चित करने के सरकार के प्रयास का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा और कृषि और जल संसाधन आदि में बड़े पैमाने पर सुधार कर लोगों को इनका लाभ देना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार अपने नागरिकों के जीवन-स्तर को सुधारने और सभी के लिए समावेशी विकास सुनिश्चित करने अर्थात् ‘सबका साथ सबका विकास’ के लिए प्रतिबद्ध है। उनकी क्षमता का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए यह कार्यक्रम फलती-फूलती अर्थव्यवस्था में पूर्ण रूप से भाग लेने के संबंध में लोगों की क्षमता को सुधारने पर ध्यान केंद्रित करता है। स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास तथा बुनियादी अवसंरचना इस कार्यक्रम के विशिष्ट क्षेत्र हैं।
उन्होंने कहा कि आज जिला नूंह में संस्थागत डिलीवरी 103 प्रतिशत है यह दर्शाता है कि जिला के चिकित्सा स्टाफ ने जी जान से मेहनत कर संस्थागत डिलीवरी को बेहतर किया है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नूंह जिला में संस्थागत डिलीवरी को लेकर जिला की तारीफ़ की है। आकांक्षी जिलों के अन्य पैरामीटर पर भी जिले की रैंकिंग को बेहतर करने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि जनभागीदारी के जरिए रूटीन इम्यूनाइजेशन में बीते दो महीनों में 50 प्रतिशत तक की ऐतिहासिक बढ़ोतरी के लिए एनएम, आशा व आंगनवाड़ी वर्कर्स, मोबिलाइजर मित्रा, आंगनवाड़ी हेल्पर्स, स्वास्थ्य व महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सभी बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें