गुरुग्राम। सुशांत लोक स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के छठे दिन स्वयंसेवकों द्वारा फर्स्ट एड का प्रदर्शन किया गया। फर्स्ट एड ट्रेनिंग के आधार पर स्वयंसेवकों ने विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में दी जाने वाली प्राथमिक सहायता को नाटकों के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रदर्शन के दौरान स्नेक बाइट, सड़क दुर्घटना, हार्ट अटैक जैसी गंभीर परिस्थितियों में तुरंत क्या कदम उठाए जाने चाहिए, इसकी व्यावहारिक जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वयंसेवकों को जिम्मेदार नागरिक के रूप में किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए सक्षम बनाना है। संवाद