गुरुग्राम। द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की महिला एवं पुरुष इकाइयों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया। स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों ने स्वच्छ परिसर बनाए रखने का संकल्प लिया। एनएसएस अधिकारियों सीमा चौधरी और विजय दहिया ने इसे सामाजिक जिम्मेदारी बताया। प्राचार्या मनीषा राणा ने स्वच्छ परिसर को स्वस्थ शैक्षणिक वातावरण की आधारशिला कहा। संवाद