फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नो-इंट्री में प्रवेश के लिए अब होंगे ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
साफ्टवेयर हुआ विकसित, जीपीएस लगे वाहन ही कर सकेंगे प्रवेश
विज्ञापन

- नो इंट्री के नाम पर रूट बदलने वाले वाहनों का किया जाएगा चालान

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। नो एंट्री में पास के लिए व्यावसायिक वाहन चालक जुलाई माह से आनलाइन ही आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए पुलिस ने जीएमडीए के साथ मिलकर सॉफ्टवेयर विकसित कर लिया है। खास बात यह होगी कि नो एंट्री के दौरान सिर्फ उन्हीं वाहनों को अनुमति दी जाएगी, जोकि जीपीएस से लैस होंगे। इसके साथ ही जिस रूट पर वाहन को अनुमति दी गई है, उसी पर वाहन जा सकेंगे। रूट बदलने पर वाहन चालक और मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ट्रैफिक पुलिस की मौजूदा व्यवस्था के अनुसार शहर और हाईवे पर सुबह आठ से 10 बजे तक और शाम को पांच से लेकर नौ बजे तक नो एंट्री रहती है। इस दौरान सिर्फ आवश्यक वस्तुओं के व्यावसायिक वाहनों को चलने की अनुमति दी जाती है। अन्य व्यावसायिक वाहनों को पास के लिए आवेदन करना होता है। अब तक व्यावसायिक वाहन चालक आफ लाइन आवेदन कर रहे थे। इसके लिए एक तीन सदस्यीय कमेटी बनी हुई थी। यह कमेटी हर छह महीने में दिसंबर और जून में बैठक करती थी। कमेटी में डीसीपी ट्रैफिक अध्यक्ष और जीएमडीए और एमसीजी के अधिकारी सदस्य होते थे। तीनों के हस्ताक्षर के बाद वाहन चालकों को छह महीने के लिए पास जारी किए जाते थे। ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया में पास के लिए वाहन चालकों को कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे।
विज्ञापन


वाहनों के दबाव को देखते हुए लिया गया निर्णय

दिल्ली बाॅर्डर से मानेसर और खेड़कीदौला से आगे हाईवे पर व शहर में डीएलएफ, ईस्ट या वेस्ट जोन में नो पार्किंग के समय व्यावसायिक वाहनों का काफी दबाव रहता है। मिलेनियम सिटी में वाहनों के दबाव को देखते हुए नो एंट्री में पास के लिए अब आनलाइन व्यवस्था की गई है। इससे जहां वाहन चालकों को तीन दिन में ही आनलाइन पास मिल जाएगा तो दूसरी ओर उन्हें कोई परेशानी भी नहीं होगी। आनलाइन पोर्टल को पूरी तरह से ट्रैफिक विभाग चलाएगा।


ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की हो चुकी है ट्रेनिंग

जीएमडीए के ट्रैफिक विंग के जीएम आरडी सिंघल ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को चार दिनों तक जेएमडीए में ट्रेनिंग दी जा चुकी है। यह ट्रेनिंग 19 से शुरू होकर 22 जून तक चली। इस दौरान उन्हें पोर्टल चलाने के बारे में बताया गया। उन्हें आनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया गया। जीएमडीए ने ट्रैफिक विभाग को एक यूआरएल भी जनरेट करके दिया है। जल्द यूआरएल गुरुग्राम पुलिस की साइट पर दिखने लगेगा। संभवत एक से 15 जुलाई के बीच आनलाइन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।


व्यावसायिक वाहनों में जीपीएस अनिवार्य
ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि आनलाइन आवेदन करने से पहले हर व्यावसायिक वाहन में जीपीएस लगाना अनिवार्य है। इसके बाद ही कोई भी वाहन चालक आनलाइन आवेदन कर सकता है। जीपीएस लगाने के पीछे की वजह यह है कि जिस सड़क के लिए वाहनों का पास जारी किया जाएगा, उसे उसी सड़क पर चलना होगा। नो एंट्री में दूसरी सड़क पर चलने पर चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन




नो एंट्री में व्यावसायिक वाहन चालकों को पास जारी करने के लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जल्द ही गुरुग्राम पुलिस के पोर्टल पर यूआरएल दिखने लगेगा। इसके बाद कोई भी व्यावसायिक वाहन चालक नियम पूरे कर आवेदन कर सकता है। - वीरेंद्र विज, डीसीपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें