पुलिस ने शुरू की नई पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में ट्रैफिक पुलिस की ओर से एक नई पहल शुरू की गई हैं। पहल के तहत शहर में अब आपातकालीन सेवाएं देने वाले वाहनों को रास्ता न देने वाले लोगों के चालान किए जाऐंगे। ट्रैफिक पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार ऐसे लोगों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के सेक्शन- 194ई के तहत कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये का चालान किया जाएगा। जोनल ट्रैफिक अधिकारी इस पहल को अमल में लाएंगे। गौरतलब है कि गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस की ओर से अंग प्रत्यारोपण के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाने की भी सुविधा दी गई थी। वर्ष 2023 में ट्रैफिक पुलिस द्वारा 15 ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए थे।