गुरुग्राम। जिले में डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की ओर से लार्वा मिलने पर घरों को नोटिस देने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। अभियान के तहत बुधवार और बृहस्पतिवार को 285 घरों को नोटिस दिया गया। इसके पश्चात जिले में अब तक 4,293 घरों को हरियाणा नगर निगम अधिनियम, 1973 की धारा 214 के तहत नोटिस थमाया जा चुका है। जिले में अब तक डेंगू के कुल 62 मरीज मिल चुके हैं। संवाद