गुरुग्राम। जिले में डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम अभियान चला रहे हैं। अब तक 75 डेंगू और पांच मलेरिया मरीज मिल चुके हैं। एंटी लार्वा मिलने पर 9495 घरों को नोटिस दिए गए हैं। विभाग ने लोगों से पानी जमा न होने देने और लक्षण दिखने पर डॉक्टर से सलाह लेने की अपील की है। संवाद