गुरुग्राम। जिले में डेंगू के मामले कम होने के बावजूद लार्वा मिलने का सिलसिला जारी है। अब तक 6295 घरों को नोटिस दिए गए हैं, जिनमें शनिवार को 365 घर शामिल हैं। 83 सैंपल में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन अब तक कुल 63 डेंगू और पांच मलेरिया मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 14,51,840 घरों का सर्वे किया है और लोगों से डॉक्टर की सलाह लेने की अपील की है। संवाद