फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: किडनी ट्रांसप्लांट करने वाले फोर्टिस अस्पताल के तीन डॉक्टरों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुर्तुजा अंसारी और फोर्टिस अस्पताल से बातचीत के बाद पीड़ितों ने दिए थे पैसे
विज्ञापन


अस्पताल के समन्वयक ने राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो के सामने रिमांड के दौरान उगले कई राज

मयंक तिवारी
गुरुग्राम। किडनी कांड में हो रहे खुलासे के बाद जयपुर के फोर्टिस अस्पताल पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। मामले की जांच कर रही पुलिस की एक टीम ने किडनी ट्रांसप्लांट करने वाले पैनल के तीन डाक्टरों को नोटिस दिया है।
किडनी कांड की जांच कर रही सदर थाने की पुलिस टीम ने जिन दो लोगों का 164 का बयान दर्ज कराया है। उसमें खुलासा हुआ है कि उन्होंने पहले मुर्तुजा अंसारी से बात की और बाद में उनकी फोर्टिस अस्पताल के लोगों से भी बात कराई गई थी। इतने बड़े अस्पताल में उनका ट्रांसप्लांट कराने की तसल्ली के बाद उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और मुर्तुजा अंसारी को पैसे दिए थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार सदर थाने की एक टीम जयपुर के फोर्टिस अस्पताल गई है। जिनकी ओर से ट्रांसप्लांट करने वाले पैनल के तीन डॉक्टरों को नोटिस देकर जांच के लिए बुलाया गया है। गुरुग्राम पुलिस किडनी कांड के पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में लगी है। पुलिस राजस्थान में एनओसी देने में की गई हेराफेरी संबंधी बातों को रखकर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन


एसीबी के पास रिमांड पर हैं आरोपी
जयपुर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 35 हजार रुपये में किडनी ट्रांसप्लांट के लिए एनओसी देने वाले बाबू गौरव सिंह को गिरफ्तार किया। उसके बाद जयपुर पुलिस ने जयपुर के हार्ट के ईएचसीसी अस्पताल के समन्वयक अनिल जोशी को रिमांड पर लिया। छानबीन के बाद पुलिस ने फोर्टिस अस्पताल के समन्वयक विनोद सिंह को गिरफ्तार किया है। जो आठ अप्रैल तक एसीबी के पास रिमांड पर है। उसकी ओर से मास्टर माइंड के बारे में पूरा खुलासा हुआ है। गुरुग्राम पुलिस के साथ ही जयपुर की एसीबी मुर्तुजा अंसारी की तलाश कर रही है।

वर्जन
फर्जी तरीके से ट्रांसप्लांट की एनओसी जारी करने के मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें फोर्टिस अस्पताल का समन्वयक भी शामिल है। इनसे मिली लीड पर आगे जांच चल रही है। - भूपेन्द्र कुमार, एडिशनल एसपी एसीबी जयपुर
विज्ञापन


वर्जन

किडनी ट्रांस प्लांट कराने वाले लोगों के बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। उनके ट्रांसप्लांट के पैनल में रहने वाले डाक्टरों को पुलिस ने नोटिस जारी किया है। - कपिल अहलावत एसीपी सदर, गुरुग्राम। ,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें