गुरुग्राम। हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने डस्ट मैनेजमेंट पोर्टल पर पंजीकरण नहीं करने पर 100 से ज्यादा बिल्डरों को नोटिस भेजा है। आरोप है कि बिल्डर निर्माण कार्याें के दौरान तय मानकों का प्रयोग नहीं कर रहे हैं।प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड गुरुग्राम (नाॅर्थ) की क्षेत्रीय अधिकारी आकांक्षा तंवर ने बताया कि एयर क्वालिटी, प्रदूषण नियंत्रण व सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट से संबंधित विभागों के अधिकारियों को नजर रखने को निर्देश दिया गया है। बंधवाड़ी लैंडफिल साइट मामले की जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि 500 वर्ग मीटर से अधिक बड़े निर्माण स्थलों का विभाग के डस्ट मैनेजमेंट पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। गुरुग्राम जिले में 2,000 से अधिक ऐसे स्थल हैं। पंजीकरण न करवाने वाले स्थलों के संचालकों को नोटिस दिया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि 8 हॉट स्पॉट चिन्हित किए गए हैं। ब्यूरो