फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना में बंद स्ट्रीट लाइटें जल्द होंगी ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। सोहना नगरपरिषद क्षेत्र में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का टेंडर जारी कर दिया है। इस कार्य पर परिषद करीब 60 लाख रुपये की राशि खर्च करेगी। ठेका एक वर्ष की अवधि के लिए होगा। वहीं, ऐसा होने से लोगों को काफी राहत मिल सकेगी जो करीब एक माह से अंधेरी गलियों में रहने को मजबूर हैं। सोहना परिषद क्षेत्र जल्द ही स्ट्रीट लाइटों की रोशनी से जगमग होगा, जो करीब एक माह से बंद पड़ी हुई थीं। इसके लिए परिषद ने एजेंसी को ठेका दे दिया है। उक्त कार्य पर करीब 60 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। क्षेत्र में करीब 8 हजार स्ट्रीट लाइटें व हाईमास्क लाइटें स्थापित हैं। नगरपरिषद के कार्यकारी अभियंता महेंद्र सिंह ने बताया कि स्ट्रीट लाइट रिपेयर का टेंडर छोड़ दिया गया है। एजेंसी को जल्द ही वर्क ऑर्डर दे दिया जाएगा, जो अपना कार्य शुरू कर देगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें