फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हिंसा में कोई महिला गायब नहीं, न ही किसी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गलत अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : एसपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूृंह। हिंसा को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। हाल ही में एक समुदाय की तरफ से महिलाओं के गायब होने व महिलाओं के साथ रेप करने की अफवाह उड़ाई गई है। इस मामले में कुछ शरारती तत्वों ने महिलाओं के कुछ कपड़े सड़क किनारे डालकर उनकी वीडियो बनाकर उन्हें वायरल कर दी। जब इस बारे में पुलिस प्रशासन को जानकारी मिली तो पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने सच्चाई को जाना तो यह पूरी तरह से झूठ पाई गई। स्वयं एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर ममता सिंह ने बताया कि यह पूरा मामला झूठा है। जिस दौरान यह मामला हुआ वो मंदिर परिसर में महिलाओं के साथ थीं। न तो अभी तक किसी महिला व बच्चे के गायब होने की खबर है और न ही कोई दुष्कर्म हुआ है। पुलिस कप्तान नरेंद्र बिजारनिया ने बताया कि अफवाह फैलाने वालों पर साइबर सेल की कड़ी निगरानी है। ऐसे दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जो सोशल मीडिया के जरिये अफवाह फैलाने का काम कर रहे थे।
फोटो- नरेंद्र बिजारनिया, पुलिस कप्तान नूंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें