फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य डाकघर में लगाई गई कियोस्क सेल्फ बुकिंग मशीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर के सदर बाजार स्थित मुख्य डाकघर में स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री और कम वजन वाले पार्सल की खुद बुकिंग के लिए कियोस्क सेल्फ बुकिंग मशीन लगाई गई है। इससे लोग अपनी रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट की ऑनलाइन बुकिंग कर, फीस भर सकेंगे। इससे रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट के लिए लोगों को लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। डाकघर के वरिष्ठ पोस्ट मास्टर आरएन यादव ने बताया कि डाकघर में रोजाना करीब 400 से 500 स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री बुकिंग के लिए आती हैं। जो लोग इंटरनेट और ऑनलाइन सिस्टम का प्रयोग कर सकते हैं, उन्हें लाइन में इंतजार करना नहीं पड़ेगा। काउंटर क्लर्क का सारा काम इस मशीन से हो जाएगा। केवल रजिस्ट्री स्लिप चिपका कर यहां जमा कर देना होगा। इससे डाक विभाग कर्मियों को भी आसानी होगी। विश्व डाक दिवस पर 9 अक्तूबर को यह मशीन देश भर के 40 डाक घरों में लगाई गई है। गुरुग्राम की मशीन आ गई है, कुछ तकनीकी कारणों से इसका प्रयोग शुरू नहीं हो पाया है। जल्द ही इसे शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

गुरुग्राम के सदर बाजार स्थित डाकघर में रोजाना करीब 4500 से 5000 स्पीड पोस्ट और रजिस्टि्रयां वितरण के लिए आती हैं। साधारण, उद्योग और व्यवसाय के पत्र मिलाकर डाकघर में रोजाना करीब 10 हजार पत्र आते हैं, जिनके वितरण की जिम्मेदारी 46 डाकियों पर है। तमाम कुरियर सेवाओं के बावजूद आधिकारिक पत्र व्यवहार में विश्वसनीयता के लिए डाक विभाग को ही लोग उचित मानते हैं। सरकारी और व्यवसायिक तमाम चिट्ठियों के लिए डाक सेवाओं का प्रयोग किया जाता है। मुख्य डाकघर में सुबह नौ बजे से रात के आठ बजे तक रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट भेजने की सेवाएं मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें