फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नागरिक अस्पताल के वार्डों में अब बिना विजिटर पास प्रवेश नहीं

Mon, 05 Jun 2023 11:20 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के वार्डों में अब बिना विजिटर पास प्रवेश नहीं
विज्ञापन

- मरीजों से मिलने का समय सुबह 11 से एक बजे और शाम पांच से सात बजे तक

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-10 के नागरिक अस्पताल में वार्डों में अब बिना विजिटर पास दिखाए किसी भी परिचित या तीमारदार को वार्ड में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। रविवार को अस्पताल प्रबंधन ने विजिटर पॉलिसी लागू कर दी गई।
अस्पताल के वार्डों में अब तक बिना रोक-टोक कोई भी व्यक्ति किसी भी समय आ जा सकता था। वहीं, लोग मरीजों के पास घंटों बैठे रहते थे। इस वजह से वार्डों के स्टाफ का भी कामकाज प्रभावित होता था। स्टाफ को तीमारदारों को वार्ड से बाहर निकालना पड़ता था। देर रात तक वार्डों में लोगों का जमावड़ा लगा होता था। अस्पताल में स्टाफ की सुरक्षा को लेकर भी कई बार सवाल खड़े हुए हैं।
विज्ञापन

ऐसे में अस्पताल प्रबंधन ने यहां के वार्डों में विजिटर पॉलिसी लागू की है। वार्डों के बाहर गार्डों को सक्रियता से ड्यूटी देने का निर्देश दिया गया है। जहां, मरीजों से मिलने का समय भी सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक रहेगा, वहीं शाम को पांच से सात बजे तक का समय रहेगा। विजिटर पॉलिसी से अस्पताल की व्यवस्था भी सुचारू रूप से चल पाएगी साथ ही वार्डों में बेवजह अधिक भीड़ को भी नियंत्रित किया जा सकेगा।
विज्ञापन

-
वार्डों में आए दिन बेवजह लोगों की भीड़ देखने को मिलती थी। इस वजह से मरीज और स्वास्थ्य कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अस्पताल की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विजिटर पॉलिसी लागू कर दिया गया है। - डॉ. नरेश गर्ग, पीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें