फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अंसल हाइट्स सोसाइटी में 30 जून से बिजली नहीं, गुस्साए निवासियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जेनरेटर से बिजली आपूर्ति करके 30 रुपये प्रति यूनिट तक वसूल किए जा रहे हैं
विज्ञापन

भीषण गर्मी में शहर के अलग-अलग हिस्सों में भी आपूर्ति हो रही है प्रभावित


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। भीषण गर्मी के साथ ही शहर में बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग समय बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। कहीं पर यह समस्या लोकल फाल्ट की वजह से आ रही है तो कहीं पर लोड ज्यादा होने से परेशानी हो रही है। सेक्टर-37 डी क्षेत्र में रविवार की रात बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा सेक्टर-92 स्थित अंसल हाइट्स सोसाइटी में 30 जून से बिजली आपूर्ति नहीं हैं। यहां पर जेनरेटर से बिजली आपूर्ति की जा रही है जिसके लिए 30 रुपये प्रति यूनिट तक वसूल किए जा रहे हैं। बिजली नहीं होने और 30 रुपये प्रति यूनिट की दर वसूल किए जाने के विरोध में सोसाइटी के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।
सेक्टर-92 स्थित अंसल हाइट्स सोसाइटी की रंजना वोहरा ने बताया कि यहां पर करीब 350 परिवार रह रहे हैं। इसी वर्ष जनवरी 2023 से परिवारों ने रहना शुरू किया है। यहां पर 30 जून से 33 केवीए का सब स्टेशन है जिसमें बताया गया है कि खराबी आ गई है। अब जेनरेटर से बिजली दी जा रही है। जिसके लिए 30 रुपये प्रति यूनिट वसूली की जा रही है। यह बेहद अन्यायपूर्ण है। इसी के विरोध में रविवार की रात को यहां पर निवासियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इसके अलावा सेक्टर-37 डी के रहने वाले विनोद कुमार ने बताया कि रविवार को पूरी तरह इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे उमस भरी गर्मी में लोग बिलबिला कर रह गए। इन्वर्टर हांफ गए और जिन लोगों के पास जेनरेटर थे वह रात भर दहाड़ते रहे। इससे ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ गया। इसके अलावा सेक्टर-15, पटेल नगर, शिवाजी नगर, राजेंद्र पार्क, लक्ष्मी नगर, खांडसा रोड, बसई, सेक्टर-10 इलाकों को भी बिजली कटौती झेलनी पड़ी।
विज्ञापन



साल दर साल लोड बढ़ता जा रहा है

अधिकारियों के अनुसार, 2018 में अधिकतम लोड 1,368 मेगावाट दर्ज किया गया था, जो 2019 में बढ़कर 1,488 मेगावाट हो गया। 2020 में गुरुग्राम में अधिकतम बिजली लोड 1,572 मेगावाट दर्ज किया गया और 2021 में यह बढ़कर 1,781 मेगावाट हो गया। सन 2022 में यह लोड बढ़कर 1925 मेगावाट तक हो गया। सन 2023 में यह लोड 2100 मेगावाट तक पहुंचने की बात कही जा रही है। विभाग के मुताबिक पिछले कुछ समय में शहर की बिजली आपूर्ति के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया गया है, जिसके कारण अब 220 केवी आपूर्ति लाइनों के लिए 3,000 मेगावाट से अधिक भार संभालने की क्षमता है। बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और शहर में बिजली आपूर्ति में सुधार करने के बावजूद, सेक्टर -52, सेक्टर -28 और उद्योग विहार जैसे कुछ क्षेत्र थे, जहां लंबे समय तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें