पटौदी। राजकीय महाविद्यालय जाटौली हेलीमंडी में प्राचार्या डॉ. ज्योत्सना गुलाटी के नेतृत्व में सात दिवसीय डे-नाइट एनएसएस शिविर का सफल समापन हुआ। समापन समारोह में गुरुग्राम विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. संजय अरोड़ा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज सेवा को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी। साथ ही विद्यार्थियों से अनुशासन, नेतृत्व और समर्पण की भावना अपनाने का आह्वान किया। पुरुष वर्ग में बीए प्रथम वर्ष के छात्र नितिन को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक का ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, जबकि महिला वर्ग में बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा संजना को ट्रॉफी दी गई। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी विजय पाल ने शिविर की गतिविधियों और स्वयंसेवकों के उत्साह की जानकारी दी और उनकी सराहना की। इस मौके पर डॉ. सुरेन्द्र कुमार,पवन कुमार, रेखा यादव, शोभा यादव, सुदेश, जय सिंह, प्रमोद सहित स्टॉफ मौजूद रहा। संवाद