गुरुग्राम। जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग का मंगलवार को तबादला हो गया है, उन्हें हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन का सचिव बनाया गया है। करनाल के जिला उपायुक्त निशांत यादव को उनके स्थान पर उपायुक्त बनाया गया है। डॉ. यश गर्ग ने सात जनवरी 2021 को गुरुग्राम का कार्यभार संभाला था। उनका कार्यकाल लगभग 13 महीने तक रहा है। नए जिला उपायुक्त निशांत यादव इसी सप्ताह में अपना कार्यभार संभालेंगे। गौर हो कि डॉ. यश गर्ग के कार्यकाल में कोरोना की दूसरी और तीसरी लहर का प्रकोप रहा। तीसरी लहर से अब जिला उबर रहा है और संक्रमण दर लगातार नीचे आ रही है। उनके कार्यकाल में खुले में नमाज प्रकरण को लेकर गतिरोध हुआ। अब ये मामला सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई में है। ब्यूरो