गुरुग्राम। निर्वाना क्लब के मैदान पर निश्चय अकादमी और आदित्य अकादमी के बीच 40 ओवर का मैच खेला गया। जिसमें निश्चय अकादमी ने आदित्य अकादमी को 53 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर निश्चय अकादमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 283 रन बनाए। निश्चय अकादमी के सार्थक ने 92, वैदिक ने 76 और वरदान ने 50 रन बनाए। गेंदबाजी में सुशील ने 3, नित्यांत ने 2 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आदित्य अकादमी की टीम 36.2 ओवर में 230 रन पर सिमट गई। आदित्य अकादमी के संजीत ने 93, नित्यांत ने 23 और सिद्धांत ने नाबाद 18 रन बनाए। रोहित ने 4 और मंयक ने 3 विकेट चटकाए। संवाद