संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। निर्वाणा स्पोटर्स क्लब के मैदान पर शुक्रवार को निश्चय क्रिकेट अकादमी और स्काई ब्लेजर्स के बीच 40 ओवर का मैच खेला गया। इसमें निश्चय अकादमी की टीम ने स्काई ब्लेजर्स की टीम को 75 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी निश्चय अकादमी की टीम ने 9 विकेट खोकर 239 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्काई ब्लेजर्स की टीम 38 ओवर में 164 रन पर ऑलआउट हो गई। निश्चय अकादमी की ओर से विहान ने 53 रन और सुमित ने नाबाद 43 रन बनाए। गेंदबाजी में लक्ष्य और नंदन को 2-2 विकेट मिले। स्काई ब्लेजर्स की ओर से निकुंज ने 60 रन और अरहम ने नाबाद 24 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में सारांश ने 8 विकेट चटकाए।