फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निपुण हरियाणा एप दोबारा खुला

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले के सरकारी स्कूलों के लिए राहत भरी खबर है। शिक्षा विभाग ने निपुण हरियाणा टीचर एप पर प्राथमिक कक्षाओं के वार्षिक आकलन को एक बार फिर से खोलने का निर्णय लिया है। यह कदम उन स्कूलों और शिक्षकों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, जहां अब तक छात्रों का आकलन कार्य अधूरा पड़ा है। जारी निर्देशों के अनुसार, सत्र 2025-26 में बालवाटिका-III से कक्षा 3 तक के सभी विषयों के वार्षिक आकलन 25 मार्च से 27 मार्च 2026 तक दोबारा एप पर उपलब्ध रहेंगे। विभाग ने साफ किया है कि यह एक अंतिम अवसर है और इसके बाद किसी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी। फील्ड स्तर से लगातार यह फीडबैक मिल रहा था कि कई स्कूलों में तकनीकी दिक्कतों और समय की कमी के चलते आकलन कार्य पूरा नहीं हो पाया। इसी को देखते हुए विभाग ने यह निर्णय लिया, ताकि कोई भी छात्र आकलन से वंचित न रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें