गुरुग्राम के भांगरौला गांव में बृहस्पतिवार शाम एक दुखद हादसा हुआ। नौ महीने के एक मासूम बच्चे की बाल्टी में डूबकर मौत हो गई। बच्चे की मां उस समय कपड़े धो रही थी।
परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के बसई गांव का रहने वाला है। बच्चे के पिता वीर प्रताप गुरुग्राम में मजदूरी करते हैं।