फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बेसहारा लोगों के लिए 12 स्थानों पर बनाए रैन बसेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसहारा लोगों के लिए 12 स्थानों पर बनाए रैन बसेरा
विज्ञापन

- ठंड में खुले में सोने वाले लोगों को दें जानकारी : उपायुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बढ़ती सर्दी के बीच खुले में फुटपाथ पर रहने को मजबूर लोगों के लिए जिला प्रशासन 12 स्थानों पर रैन बसेरा बनाए हैं। इन रैन बसेरा में जनसुविधाओं व सर्दी से बचाव के लिए उपयोगी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आईएएस व एचसीएस स्तर के अधिकारियों को ड्यूटी ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि रैन बसेरा में लोगों को ठंड में कोई परेशानी नहीं होगी। रैन बसेरा में एक गार्ड, साफ-सुथरा बिस्तर, रोशनी का इंतजाम, टॉयलेट, पीने के पानी की व्यवस्था इंतजाम सुनिश्चित होंगे। अधिकारी इनकी जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। गुरुग्राम नगर निगम के वार्ड 10 में रेलवे स्टेशन, वार्ड 18 में सोहना चौक, वार्ड 17 में भीम नगर, वार्ड 19 में राजीव चौक, वार्ड 32 में कन्हई, वार्ड 13 में कादीपुर व वार्ड 25 में दरबारीपुर में रैन बसेरा बनाए गए हैं। नगर निगम मानेसर में अनुसूचित जाति कॉलोनी स्थित कम्युनिटी सेंटर व नगर परिषद सोहना में प्रजापति धर्मशाला, नगरपालिका फरुखनगर में नगर पालिका कार्यालय के नजदीक वाल्मीकि चौपाल, नगर परिषद पटौदी-मंडी क्षेत्र में कम्युनिटी सेंटर व पीली धर्मशाला, जटौली में रैन बसेरा बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें