फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अधिवक्ता परिषद गुरुग्राम की नई इकाई का हुआ गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अधिवक्ता परिषद गुरुग्राम की नई कार्यकारिणी का रविवार को गठन किया गया। इस अवसर पर प्रांत महामंत्री अशोक सिरसी, राष्ट्रीय परिषद सदस्य रविन्द्र और प्रांत लिटिगेशन मंत्री जगरूप सिंह उपस्थित रहे। गुरुग्राम जिला इकाई के पुनर्गठन के बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता परिषद के जिला अध्यक्ष अरुण शर्मा की तरफ ने की। बैठक में इकाई का पुनर्गठन करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता एस एस चौहान और सतीश शर्मा को संरक्षक के तौर पर नियुक्त किया गया। इस दौरान पवन राघव को अध्यक्ष, मनीष शांडिल्य को महामंत्री, अर्चना चौहान को कोषाध्यक्ष, संदीप सहरावत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष के पद पर सोमेंद्र, सचिन परमार, देवेन्द्र यादव और अमित भारद्वाज को नियुक्त किया गया। मंत्री पद पर मंजू परमार, मोहित कुमार, गौरव शर्मा, कृष्णा शुक्ला और युवा प्रमुख गौरव शर्मा को बनाया गया। वहीं, महिला प्रमुख पूनम यादव, विशेष आमंत्रित सदस्य रजनी यादव को बनाया गया है। नवगठित इकाई ने अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के उद्देश्य का संकल्प लिया और राष्ट्र प्रथम की भावना के लिए हर संभव प्रयास का संकल्प लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें