फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 15 अक्तूबर के बाद मिलेंगे नए खेल उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले के खिलाड़ियों को जल्द ही नए खेल उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। खेल विभाग ने उपकरणों की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है। 15 अक्तूबर के बाद खिलाड़ियों को ये नए उपकरण दिए जाने की योजना है। उच्च अधिकारियों ने इसके लिए एक समिति का गठन किया है। समिति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद खेल सामान की खरीद की जाएगी। शनिवार को खेल उपनिदेशक सुनीता खत्री ने जिले के स्टेडियमों का दौरा किया। उन्होंने नेहरू स्टेडियम और मऊ लोकरी स्थित राजीव गांधी स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मैदान, प्रशिक्षण व्यवस्था और खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। जिला खेल अधिकारी आरती कोहली ने बताया कि उपनिदेशक ने खिलाड़ियों से उनकी जरूरतों और समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। अधिकारियों ने खिलाड़ियों की मांगों और सुझावों को गंभीरता से सुना। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें