संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में दो नवंबर से वाहनों के पंजीकरण की नई सीरिज एचआर 26 एफएफ शुरू होगी। गुरुग्राम के एसडीएम व वाहन पंजीकरण के लिए अधिकृत रजिस्ट्रिंग अथॉरिटी रविंद्र यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार की हिदायतों के अनुसार दो नवंबर से एचआर 26 एफएफ नई सीरिज शुरू हो रही है। नई सीरिज में अपने वाहनों का पंजीकरण करवाने के इच्छुक व्यक्ति दो नवंबर से आवेदन कर सकते हैं। किसी व्यक्ति, संस्था को अपनी पसंद का नंबर लेना है तो वह स्वयं उपस्थित होकर अथवा अधिकृत व्यक्ति के माध्यम से अपनी फाइलें जमा करवा सकते हैं।