फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 25 करोड़ से बनेगा मानेसर महिला कालेज का नया भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
16 फरवरी को टेंडर जारी किए जाने की तैयारी, डेढ़ साल में बनकर होगा तैयार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। महिला काॅलेज मानेसर के नए भवन के निर्माण की कवायद अब सिरे चढ़ने लगी है। काॅलेज के नए भवन का टेंडर 16 फरवरी को जारी किया जाएगा। विभाग ने इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। इस नए भवन के निर्माण में लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।
अभी महिला कॉलेज मानेसर की कक्षाएं बहुतकनीकी संस्था के भवन में चल रही हैं। लोकनिर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार काॅलेज का नया भवन लगभग डेढ़ साल में बनकर तैयार हो जाएगा। इस महाविद्यालय की घोषणा लगभग नौ साल पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री ने की थी। इसका शिलान्यास भी उसी समय कर दिया गया था। अभी तक भवन के लिए निर्धारित स्थान पर कुछ विवाद था। जोकि अब खत्म हो गया है। जिस स्थान पर यह भवन बनाया जाना है उस स्थान पर आज भी कुछ कच्चे व पक्के मकान बने हुए हैं। इसके आसपास झाड़ियां खड़ी हैं।
विज्ञापन

खेल स्टेडियम के पास पहाड़ी की तलहटी में बनाए जाने वाले काॅलेज परिसर के स्थान पर कुछ अवैध कब्जे भी किए हुए हैं। इस संदर्भ में गोशाला के प्रधान बलबीर सिंह ने बताया कि इस काॅलेज के लिए पंचायत ने 70 कनाल जमीन दी है। इसके लिए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने अहम रोल निभाया है। इस भूखंड के लगभग 13 कनाल के भू-भाग पर न्यायालय का स्थगन आदेश था, जो कि अब नहीं है।
विज्ञापन

काॅलेज के लिए मानेसर व आसपास के ग्रामीणों ने लंबे समय तक संघर्ष किया था। यहां के लोगों की पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। इससे पहले हुए लोकसभा तथा विधानसभा के चुनाव में काॅलेज का मुद्दा भी छाया रहा था। काॅलेज के लिए नए भवन के निर्माण की कवायद आगे बढ़ने से यहां के आम लोगों को अब उम्मीद बंधी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें