फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-43 जगन्नाथ मंदिर में नेत्र महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-43 पावरग्रिड सोसाइटी के पास हनुमान मंदिर परिसर में श्री जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ के पूजन और नेत्र महोत्सव का आयोजन किया गया। ऐसा माना जाता है कि 15 दिनों बीमार रहने के बाद भगवान जगन्नाथ स्वस्थ होते हैं और उनके नवयौवन का उत्सव मनाया जाता है। महाप्रभु नेत्र महोत्सव और नवजीवन महोत्सव के साथ भगवान जगन्नाथ के दर्शन और पूजन शुरू हो गया है। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर कमेटी से जुड़े अरुण गौतम ने बताया कि बुधवार की सुबह मंदिर में उभा दर्शन का कार्यक्रम होगा। 16 जुलाई को पूजन के बाद दोपहर 3.30 बजे से यहां भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र की रथ यात्रा निकलेगी। 17 से 23 जुलाई तक मंदिर परिसर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें