फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मासूम बच्चे पर हमले से दहशत में आए पड़ोसी

Wed, 19 Jul 2023 11:25 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
मासूम बच्चे पर हमले से दहशत में आए पड़ोसी
विज्ञापन

- महिलाएं काम से छुट्टी लेकर बच्चों की सुरक्षा में बैठी

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गांव सिरहौल में मंगलवार को चाकू से मासूम बच्चे पर हुए हमले से पड़ोसी दहशत में आ गए हैं। इस तरह अचानक छह साल के बच्चे पर हुए हमले से उन्हें अपने बच्चों की सुरक्षा की चिंता होने लगी है। पड़ोसियों का कहना है कि हमले के दौरान बच्चे की मां उसके साथ थी। ऐसे में बड़ी वारदात होने से बच गई। अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उन्हें डर है कि वह दोबारा यहां आकर किसी बच्चे को अपना निशाना न बना लें।
विज्ञापन


घरों व कंपनियों में काम करने वाली महिलाएं काम से छुट्टी लेकर बच्चों की सुरक्षा कर रही है। उन्हें डर है कि कोई अनहोनी उनके बच्चों के साथ न घट जाए। उन्हें बच्चों की सुरक्षा के साथ ही नौकरी पर जाने की भी चिंता सता रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर लेती है। तब तक लोगों को अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहेगी। इसके साथ ही यह चिंता सिर्फ गांव सिरहौल की नहीं है। पूरे शहर में कहीं भी यह युवक किसी वारदात को अंजाम दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें