संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। रेलवे रोड स्थित द्रोणाचार्य कॉलेज में मेरा युवा भारत व युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया। मेयर राजरानी मल्होत्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विशेषज्ञों ने माई भारत पोर्टल की उपयोगिता पर चर्चा की। उन्होंने युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूकता, लक्षण, पहचान और निदान समझाया। साथ ही नशा मुक्त भारत अभियान में उनकी भागीदारी पर जोर दिया। मेयर ने युवाओं को देश की नींव बताते हुए नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने सामाजिक कार्यों में हिस्सेदारी बढ़ाने, प्रतिदिन योग व ध्यान करने और स्वच्छता आंदोलन में भाग लेने को कहा। कॉलेज पद्मश्री डॉ. सुनील डबास ने मेयर का स्वागत कर छात्रों को मार्गदर्शन दिया। माई भारत जिला युवा अधिकारी विनीत गहलावत और ममता धवन ने कार्यक्रम सफल बनाने में सहयोग किया।