फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी निकला दरिंदा: घर में घुसकर किशोरी से किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो...पीड़िता ने मां को सुनाई आपबीती

Mon, 11 Sep 2023 11:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजपुर झिरका (नूंह)

सार

थाना प्रबंधक जगबीर सिंह का कहना है कि पुलिस को शिकायत मिल गई है। पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका में नाबालिग के साथ घर में घुसकर पड़ोसी ने दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। पीड़ित की मां की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की एक नाबालिग के साथ पड़ोस के ही रहने वाले युवक ने सात अगस्त को दुष्कर्म किया था और वीडियो बना ली। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया था। लड़की ने अपनी मां को जानकारी दी। मां ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। थाना प्रबंधक जगबीर सिंह का कहना है कि पुलिस को शिकायत मिल गई है। पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें