फर्रुखनगर। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सैकेंडरी स्कूल में सोमवार को सुपरवाइजर व बीएलओ के साथ बैठक हुई। बैठक सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारी कम सहायक सचिव मार्किट कमेटी फर्रुखनगर विजय कुमार ने एसआईआर से संबंधित जरूरी सूचनाएं एवं निर्देश सभी बीएलओ को दिए। वहीं, बीएलओ द्वारा भी संबंधित कार्य की समस्याओं के निवारण के लिए आग्रह किया गया। बैठक में शक्ति केंद्र प्रमुख के रूप में पूर्व पार्षद कप्तान सिंह एवं मार्किट कमेटी सदस्य शिवचरण सीमार ने असमस्याएं, सुझाव एवं विचार रखे। संवाद