गुरुग्राम। द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का संचालन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल एनडीआरएफ की 10 सदस्यीय टीम ने किया। कार्यशाला का उद्देश्य स्वयंसेवकों को प्राकृतिक एवं मानव-निर्मित आपदाओं के दौरान सही प्रतिक्रिया, प्राथमिक उपचार, सुरक्षित निकासी और जीवन रक्षक तकनीकों की जानकारी देना था। टीम ने भूकंप, बाढ़, आगजनी और सड़क दुर्घटनाओं जैसी आपात स्थितियों में बचाव उपायों और त्वरित निर्णय के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही सीपीआर, स्ट्रेचर के उपयोग और प्राथमिक चिकित्सा का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। संवाद