फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चार बिल्डराें के 30 ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़, लुधियाना, दिल्ली और गुरुग्राम 150 से अधिक आयकर अधिकारी शामिल
विज्ञापन


गुरुग्राम के 17 ठिकानों पर छापा मारी आरपीएम के 150 से अधिक जवान तैनात

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ईडी में हुई शिकायत के बाद आयकर विभाग ने बिल्डर की ओर से निवेशकों के अटके धन और काले से सफेद किए गए धन की जांच के लिए आयकर विभाग की टीम ने छापामारी की। दिल्ली एनसीआर सहित बिल्डर के 30 ठिकाने शामिल थे। छापेमारी का नेतृत्व नार्दन वेस्ट रीजन की महानिदेशक मोनिका भाटिया ने किया।
आयकर विभाग के 150 से अधिक अधिकारी व कर्मचारी आरपीए टीम के साथ सुबह साढ़े पांच बजे अपने निर्धारित ठिकानों पर पहुंच गए। जिन बिल्डरों के ठिकानों पर छापेमारी की गई। उसमे रॉफ बिल्डर, ओरिस बिल्डर, पानियर बिल्डर व राव प्रहलाद सिंह यानी आरपीएस ग्रुप शामिल है। आरपीएस ग्रुप की ओर से लैंड बैंक होने के करण इन बिल्डरों को जमीन उपलब्ध कराई गई। टीम ने गौतमबुद्व नगर के सेक्टर 22 डी और फरीदबाद के साथ रेवाड़ी व महेन्द्र गढ़ में छापामारी की। इसके साथ टीम ने गुरुग्राम में 17 ठिकानों पर छापा मारी की है। इसमें आरपीएस ग्रुप के सात स्कूल व रमाडा होटल भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार प्रीसी ग्रुप के साथ इन बिल्डरों की डील है। ठगी के मामले में उसके प्रबंधन के लोग जेल में है। उसकी ओर से ग्रीनो पॉलिस प्रोजेक्ट आ रहा है। जिसमें निवेशकों का करोड़ो रुपया फंसा हुआ है। इस मामले की जांच ईडी ने की है। उससे जुड़ी कंपनियों के कागजात खंगाले जा रहे हैं। जिसमें इस बात का खुलसा हुआ है कि बिल्डर की ओर से पैसे वालों के काले धन को सफेद किया गया है। आयकर विभाग की ओर से सर्च जारी है। अभी तक पूरे मामले का खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें