फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एनसीसी के दूसरे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर कैडेट ने पेश किया सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। आश्रम हरि मंदिर में चल रही 5 हरियाणा बटालियन एनसीसी के द्वितीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के समापन पर एनसीसी कैडेटों ने सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम में अपनी सुंदर प्रस्तुति पेश की। इस मौके पर मुख्यअतिथि के रूप में मैत्री स्कूल इंटरनेशनल स्कूल भोडाकलां के चेयरमैन सुशील सिंह चौहान व निदेशक एडवोकेट विक्रम शर्मा ने शिरकत की। इस मौके पर कैंप कमांडेंट कर्नल एस के कौशिक ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां युवाओं में आत्मविश्वास,नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति सम्मान विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उनके अनुसार इस प्रकार के आयोजन कैडेटों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है एवं उन्हें भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करते है। उन्होंने कैडेटों से आह्वान किया कि वे शिविर के दौरान प्राप्त ज्ञान,अनुशासन एवं अनुभव को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें