फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में नव्या ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरुग्राम।
ग्रेटर नोएडा में आयोजित अंडर-15 सब जूनियर बॉयज एंड गर्ल्स नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में नव्या (गुड्डू) ने 52-55 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में नव्या ने बेहतरीन खेल कौशल और दमदार पंच के दम पर सभी प्रतिद्वंद्वियों को परास्त किया। फाइनल मुकाबले में भी उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन कर निर्णायक बढ़त के साथ जीत दर्ज की। नव्या इससे पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुकी हैं। वह सी.जे.एस. बॉक्सिंग अकादमी में कोच मनोज शर्मा के निर्देशन में प्रशिक्षण लेती हैं। कोच ने कहा कि नव्या ने अपने गांव और क्षेत्र का नाम देश-विदेश में रोशन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें