संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उनकी उपलब्धियों का सम्मान करने के उद्देश्य से गुरुग्राम रोलबॉल इंडियन क्लब ने आगरा में आयोजित अंडर-14 राष्ट्रीय रोलबॉल विजेताओं के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड नंबर-20 के पार्षद नारायण भड़ाना उपस्थित रहे। सम्मानित खिलाड़ियों में दीवा कपूर, भाव्या सिंह, गीतिका, तनिष्का जिंदल, समर्थ दीपक, अथर्व गुर्जराल, आरव मुकुंद और इधंत सिंह शामिल रहे। समारोह के दौरान भड़ाना ने चैंपियन खिलाड़ियों को 5,100 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बाधवाड़ी स्कूल की अध्यक्षा भी उपस्थित रहीं।