फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राष्ट्रीय लोक अदालत 13 सितंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार, 13 सितंबर को किया जाएगा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सह सचिव राकेश कादियान ने बताया कि इस लोक अदालत में आपराधिक चेक बाउंस केस, बैंक ऋण वसूली, श्रम विवाद, विद्युत एवं पानी के बिल, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना क्लेम (एमएसीटी) सहित अन्य सिविल प्रकृति के लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का समाधान आपसी सहमति से किया जाता है। उन्होंने बताया कि यातायात चालान के निपटारे के लिए यातायात पुलिस के सहयोग से गेट नंबर- 2 के पास स्थित मध्यस्थता केंद्र में एक निशुल्क हेल्प डेस्क भी लगाई गई है। यहां वाहन मालिक अपने आईडी प्रूफ, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन संबंधी दस्तावेज की प्रतिलिपियां लेकर पहुंच सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें