गुरुग्राम। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर को किया जाएगा। लोक अदालत का उद्देश्य अधिक से अधिक लंबित मामलों का आपसी सहमति से त्वरित, सुलभ और स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निशा ने आमजन से अपील की है कि वे लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने लंबित मामलों का समाधान करवाएं और सरल प्रक्रिया के माध्यम से त्वरित न्याय प्राप्त करें। संवाद