विद्यार्थियों को खुले में कचरा न फेंकने का संदेश देेते हुए। संवाद सोहना में डोर टू डोर एजेंस
फर्रुखनगर/मानेसर। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फर्रुखनगर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से मंगलवार को विद्यालय में स्थापित स्वास्थ्य क्लब के तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। नोडल अधिकारी विनोद कुमार ने इस मौके पर बच्चों को विस्तार से कार्यक्रम की विशेषता के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को साफ-सफाई रखने, शौच आदि के बाद और खाना खाने से पहले हाथ अच्छे तरीके से धोने के लिए प्रेरित किया। अंत में बच्चों से अनुरोध किया कि वह घर में बना हुआ साफ सुथरा भोजन खाएं। बाहर के खाने से बचें। इस मौके पर विजया, अनुराग, अशोक, मीना, आदि मौजूद रहे। वहीं, नखडौला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी इस अवसर पर बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां दी गईं। डॉ. तरून चोपड़ा ने बताया कि यह अभियान 21 अप्रैल से शुरू होकर 5 मई तक चलेगा। संवाद