फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय सम्मेलन: पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में मंगलवार को पंचायत राज संस्थाओं पर तकनीकी सत्र हुए। इनमें ग्रामीण शासन व्यवस्था को मजबूत बनाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने अध्यक्षता की। उन्होंने पंचायतों को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। पंवार ने पंचायती भूमि का व्यावसायिक उपयोग सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने पंचायतों की आमदनी बढ़ाने के लिए नए संसाधन विकसित करने पर बल दिया। मंत्री ने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं। पहले सत्र में पंचायतों की आमदनी बढ़ाने पर विचार हुए। इसमें अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेंद्र कुमार और जेएनयू के प्रोफेसर शक्ति कुमार समेत अन्य विशेषज्ञों ने राजस्व के उपयोग पर बात की। दूसरे सत्र में पंचायतों के कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही पर चर्चा हुई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें