फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नासिर-जुनैद हत्याकांड: श्रीकांत के परिवार के साथ अन्याय नहीं होने देंगे: प्रज्ञा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नूंह। मध्य प्रदेश से सांसद प्रज्ञा ठाकुर सोमवार को नूंह के शहीद हसन खां मेडिकल कालेज में जुनैद-नासिर हत्याकांड के आरोपी श्रीकांत की पत्नी से मिलने के पहुंची। इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क नजर आया और मेडिकल कॉलेज में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।



उन्होंने मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन श्रीकांत की पत्नी को जल्द स्वस्थ होने के साथ साथ हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा किसी भी प्रकार से घबराने की जरूरत नहीं है। राजस्थान पुलिस ने जो कृत्य किया है, वह असहनीय है। इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह नाजायज परेशान करना व महिला के साथ मारपीट करके उसके गर्भ को गिरा देना, इससे बड़ा पाप नहीं हो सकता। उन्होंने साफ कहा राजस्थान पुलिस को इसकी सजा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा गोभक्त श्रीकांत के घर पर राजस्थान पुलिस का जाकर उसकी गर्भवती पत्नी जिसका पूरा समय चल रहा था। उसके पेट में लात मारी। जिससे उसका गर्भाशय फट गया और बच्चा मर गया। यह कहां का न्याय है। इस मामले में राजस्थान कांग्रेस सरकार की जितनी भर्त्सना की जाए उतनी कम है।उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार को राजस्थान से जाना पड़ेगा। ठाकुर ने कहा वो पीड़ित श्रीकांत के परिवार के साथ हैं। किसी भी प्रकार की कोई बात होती है तो वह उसके लिए तत्पर हैं।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें