फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नंदा अष्टमी महोत्सव 19 और 20 सितंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। उत्तराखण्ड की कुलदेवी मां नन्दा देवी (गौरा) का 18वां नंदा-अष्टमी महोत्सव 19 और 20 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। सामाजिक संस्था कुमाऊं भातृ मंडल की ओर से नंदाष्टमी का उत्सव पालम विहार के सी-वन ब्लॉक स्थित नंदा देवी मंदिर में भ्रादपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि धूमधाम से मनाए जाने की तैयारी चल रही है। संस्था के प्रधान करण सिंह बिष्ट ने बताया कि मंदिर परिसर में 19 सितंबर को शाम 3 बजे उत्तराखंड के पारंपरिक वाद्य यंत्र, झोड़े चाचरी (कुमाऊं की लोक नृत्य और गीत) के साथ रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रात में अष्टमी पूजा, भोग और भंडारा आयोजित किया जाएगा। नवमी तिथि 20 सितंबर की सुबह पूजा पाठ के बाद माता की डोली के साथ प्रभात फेरी होगी। इसके बाद हवन, माता की विदाई और भंडारे का कार्यक्रम होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें