फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 60 से अधिक जगह अदा की गई नमाज, एक -दूसरे को गले लगाकर दी मुबारकबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मस्जिदों के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बादशाहपुर। मुस्लिम समुदाय का कुर्बानी का प्रतीक बकरीद (ईद-उल-अजहा) का पर्व सोमवार को गुरुग्राम के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मनाया गया। इस दौरान नमाज के दौरान देश में अमन चैन की दुआ की गई। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ईदगाह, सोहना चौक स्थित जामा मस्जिद, पालम विहार, कार्टरपुरी, चौमा, सेक्टर 29 स्थित लेजर वैली ग्राउंड, उद्योग विहार, सेक्टर 57 स्थित अंजूमन मस्जिद, पटौदी, फर्रुखनगर, हेलीमंडी, बादशाहपुर, भौंडसी, सोहना, आदि सहित गुरुग्राम के चारों जोनो में 60 से अधिक जगहों पर काफी संख्या में लोगों द्वारा नमाज अदा की गई।
समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर एक दूसरे के गले मिलकर ईद मुबारक दी। शहर की जामा मस्जिद में भी बड़ी संख्या में नमाजियों ने नमाज अदा की। मस्जिद के बाहर पर्व जैसा माहौल था। मस्जिद के आस-पास दुकानों पर भी लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी। जिला प्रशासन ने भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मस्जिदों के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे। नमाज के लिए दो हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए , ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित न हो सके। अपने-अपने क्षेत्र में चारों जोन के थाना प्रभारी और सिविल ड्रेस में भी पुलिस के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन

सेक्टर 29 के लेजरवैली ग्राउंड में गुरुग्राम इमाम संगठन की अध्यक्षता में नमाज हुई। नमाज के दौरान पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे और शांति व्यवस्था बनी रही। गुरुग्राम इमाम संगठन के अध्यक्ष मुफ्ती हसीब कासमी ने कहा कि ईद उल अजहा का एक मकसद है कि हिम्मत नहीं हारनी है, कोशिश करते रहना है। उन्होंने दुआ करते हुए कहा कि देश हमेशा मजबूत बने, तरक्की करता रहे, देश में अमन चैन बना रहे। आपस में भाईचारा बना रहे। चाहे कोई भी किसी भी धर्म से हो आपस में मिलजुल कर रहे। मुफ्ती हसीब कासमी ने बताया की लेजरवैली ग्राउंड में तीन चरण में लगभग 14 हजार लोगों ने नमाज अदा की।
विज्ञापन

बकरीद पर रही रौनक
पिछले कई दिनों से बकरीद मनाने की तैयारियां चल रहीं थीं। मस्जिदों से लेकर बाजारों तक में रौनक-ए-खास नजर आ रही थी। लोगों ने बकरीद पर एक दूसरे को गले लगकर बधाई दी। बच्चे भी ईद की मुबारकबाद कहने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी एक दूसरे के गले लगकर ईद मुबारक कहा। अन्य समुदाय के लोगों ने भी मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। मुस्लिम समुदाय के ईद-उल-अजहा यानि कि बकरीद को समुदाय के लोग कुर्बानी के रूप में मनाते आ रहे हैं। शहर के सोहना चौक स्थित जामा मस्जिद के पास बकरों की मंडी लगी थी, जहां से लोग कुर्बानी के लिए बकरों की खरीदारी की। बकरों की मंडी गत सप्ताह से लगी आ रही थी। जामा मस्जिद के पास की दुकानों पर सेवईयां, ड्राई फ्रूट व फल आदि की भी खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें