फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आज से शुरू होगा नहाय-खाय

Fri, 24 Oct 2025 11:27 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। लोक आस्था का महापर्व छठ आज से नहाय-खाय के साथ शुरू हो जाएगा। नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय इस पर्व की शुरुआत होती है, जो 27 अक्तूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न होगा। व्रतधारी महिलाएं आज पवित्र स्नान कर भगवान सूर्य की आराधना करेंगी और शुद्ध आहार ग्रहण कर व्रत की शुरुआत करेंगी। शहर और आसपास के गांवों में छठ पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। शहर के अगवानपुर के छठ घाट की सफाई का काम तेजी से चल रहा है। नगर परिषद और सामाजिक संस्थाएं घाटों पर रोशनी, सुरक्षा और पेयजल की व्यवस्था में जुटी हैं। श्रद्धा, आस्था और पर्यावरण शुद्धि का प्रतीक यह पर्व हर साल लोगों को एकजुटता और आत्मसंयम का संदेश देता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें