गुरुग्राम। 21वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के 70 वर्षीय नाहर सिंह थानेदार ने दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर जिले सहित पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता राजस्थान के अलवर में 6 से 7 फरवरी तक राज ऋषि महाविद्यालय ग्रांउड में खेली गई। इसमें पूरे देश से करीब 1200 मास्टर्स महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें 30 वर्ष से 100 वर्ष तक के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में गांव दौलताबाद के नाहर सिंह थानेदार ने ऊंची कूद और बास कूद में स्वर्ण पदक। वहीं, तिहरी कूद में कांस्य पदक अपने नाम किया। उनके प्रशिक्षक महाबीर गंगामण ने उनकी इस जीत पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद