गुरुग्राम। हरियाणा का कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग 16 अक्तूबर को कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय नगाड़ा (बंचारी) प्रतियोगिता आयोजित करेगा। इसका लक्ष्य लोक संस्कृति और नगाड़ा वादन कला को बढ़ावा देना है। प्रथम दल को 75,000 रुपये, द्वितीय को 65,000 रुपये और तृतीय को 55,000 रुपये मिलेंगे। पांच सांत्वना पुरस्कार भी 10,000 रुपये प्रत्येक होंगे। ब्यूरो