गुरुग्राम। जिले के करीब 1.17 लाख बीपीएल और अंत्योदय अन्न योजना परिवारों को राशन डिपो पर नए नियमों से सरसों का तेल मिल रहा है। ई-पास सत्यापन के बाद सदस्यों की संख्या के आधार पर आधा लीटर से डेढ़ लीटर तेल 15 से 45 रुपये में दिया जा रहा है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कविता सिंह ने पारदर्शिता से वितरण के निर्देश दिए। ब्यूरो