फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चित्रकला प्रदर्शनी में फिरोज, मुस्कान और सेजल की कलाकृतियां बेहतर

Sat, 23 Aug 2025 11:23 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, आकेड़ा में चल रही चित्रकला कार्यशाला का समापन भव्य चित्रकला प्रदर्शनी के साथ हुआ। विद्यालय में चली इस कार्यशाला में छात्रों ने कला शिक्षक पी.के. राय के मार्गदर्शन में अनेक रचनात्मक चित्रों के माध्यम से अपनी कल्पनाओं और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें फिरोज, मुस्कान और सेजल द्वारा बनाई गई कलाकृतियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डिप्टी सीईओ एमडीए अशोक कुमार, डीएसएस रामकिशन, अर्पिता, देशराज, एम3एम फाउंडेशन के प्रतिनिधि, एसएमसी सदस्य, शिक्षक और काफी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें