फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रास्ता रोककर नगर निगम के जेई से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। नगर निगम के जूनियर इंजीनियर का रास्ता रोककर नकाबपोश बदमाशों ने लाठी-डंडो से मारपीट की। सेक्टर-17/18 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जेई तिलक शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी ड्यूटी बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर है। बृहस्पतिवार की रात को वह 12 बजे काम खत्म करने के बाद बाइक से घर जा रहे थे। सिकंदरपुर के पास पहुंचे तो सफेद रंग की कार से आए नकाबपोश बदमाशों ने तीन किलोमीटर तक पीछा करने के बाद जेई को अतुल कटारिया फ्लाईओवर से नीचे उतरते वक्त रोक लिया। नकाबपोश तीन युवक कार से नीचे उतरे व लाठी डंडों से मारपीट करना शुरू कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें