फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नगर निगम मानेसर ने 67 महिलाओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। नगर निगम मानेसर ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए खास कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम बृहस्पतिवार को गांव नौरंगपुर की वाटिका में हुआ। इसमें सफाई, शिक्षा, चिकित्सा और सेल्फ हेल्प ग्रुप के काम में विशेष योगदान देने वाली 67 महिलाओं को सम्मानित किया गया। सभी महिलाओं को नगर निगम की ओर से प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर निगम के उप-निगम आयुक्त अपूर्व चौधरी ने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं और आज के समय में हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी दे रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें